रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC Result 2025 के तहत ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब rrb.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस बार कुल 2177 उम्मीदवार CBT 1 में सफल हुए हैं।
CBT 2 के लिए अगले चरण की जानकारी
CBT 1 पास करने वाले उम्मीदवार अब CBT 2 के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के बाद होगा।RRB NTPC 2025 Cut-Off मार्क्स (कैटेगरी-वाइज)
- UR: 76.66
- OBC: 73.62
- SC: 70.40
- ST: 65.96
- EWS: 73.43
RRB NTPC Result 2025 कैसे चेक करें?
- अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- “CEN 05/2024 NTPC Result” लिंक पर क्लिक करें
- PDF मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
- Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें
- स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB से लॉगिन करें
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 8,113 ग्रेजुएट लेवल पद भरे जाएंगे:- चीफ कमर्शियल टिकट सुपरवाइजर – 1736
- स्टेशन मास्टर – 994
- गुड्स ट्रेन मैनेजर – 3144
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट – 1507
- सीनियर क्लर्क – 732